Vastu Tips- कंगाली का कारण बन सकती हैं किचन में रखी ये चीजें, जानिए इनके बारे में
- byJitendra
- 13 Sep, 2025
दोस्तो हिंदू धर्म में वास्तुशास्त्र का बहुत अधिक महत्व है, जिसके प्राचीन विज्ञान का आप इस्तेमाल कर अपने जीवन से नकारात्मकता दूर कर सकते हैं और सकारात्मकता ला सकते हैं, ऐसा है कई नियम हमारी रसोई से जुड़े हुए होते हैं, रसोई को साफ़-सुथरा और कुछ चीज़ों से मुक्त रखने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जबकि इन नियमों की अनदेखी करने से आर्थिक या व्यक्तिगत परेशानियाँ आ सकती हैं। आइए जानते हैं रसोई में किन चीजों को रखने कंगाली का कारण बन सकती हैं-

1. खाली या टूटे बर्तन न रखें
रसोई में कभी भी टूटे या खाली बर्तन न रखें। ऐसी चीज़ें सकारात्मक ऊर्जा को रोकती हैं और घर में नकारात्मकता को आमंत्रित करती हैं।
2. रसोई में कूड़ेदान न रखें
रसोई के अंदर कूड़ेदान रखना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे अन्न की कमी होती है, आय में कमी आती है और परिवार में अनहोनी भी हो सकती है।
3. बेकार सामान हटाएँ
अगर रसोई का कोई सामान पुराना, टूटा हुआ या बेकार हो गया है, तो उसे तुरंत हटा दें। ऐसी चीज़ें रखने से घर में बेवजह के झगड़े और अशांति हो सकती है।
4. नकारात्मक तस्वीरें न लगाएँ
रसोई में नकारात्मकता की तस्वीरें या प्रतीक लगाने से बचें। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, ऐसी तस्वीरें अशुभ होती हैं और परिवार की उन्नति में बाधा डाल सकती हैं।

5. रात भर गंदे बर्तन न छोड़ें
रात में रसोई में गंदे बर्तन छोड़ने से देवी लक्ष्मी नाराज़ होती हैं। इससे घर में आर्थिक तंगी और दरिद्रता आ सकती है।
6. चाकू खुले में न रखें
चाकू और नुकीली चीज़ें कभी भी रसोई में खुले में नहीं छोड़नी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है और इससे दुर्घटनाएँ या पारिवारिक कलह हो सकती हैं।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagranHindi]






