Vastu Tips- कर्जे में डूबने के ये होते हैं प्रमुख कारण, जानिए इनके बारे में
- byJitendra
- 03 Sep, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो वास्तुशास्त्र का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व हैं, जिसके प्राचीन विज्ञान की मदद से आप अपने जीवन से नकारात्मकता को दूर सकते हैं और सकारात्मकता ला सकते हैं, वास्तु में कुछ ऐसे कारण बताए गए हैं जो व्यक्ति को कर्ज़ में डाल सकते हैं। माना जाता है कि कुछ आदतें, ग्रह दोष और वास्तु दोष वित्तीय बोझ बढ़ाते हैं और कर्ज़ चुकाना मुश्किल बना देते हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स-

1. ज़्यादा खर्च करने की आदतें
जो लोग अपनी आय से ज़्यादा खर्च करते हैं, वे अक्सर खुद को कर्ज़ में डूबा हुआ पाते हैं।
ख़र्चों पर नियंत्रण न होना आर्थिक समस्याओं का एक मुख्य व्यावहारिक कारण है।
2. कुंडली में ग्रह दोष
ज्योतिष के अनुसार, कुछ ग्रहों की स्थिति और दोष ऐसी परिस्थितियाँ पैदा कर सकते हैं जहाँ व्यक्ति कर्ज़ से जूझता है।
ग्रहों का अशुभ प्रभाव वित्तीय अस्थिरता को बढ़ा सकता है।

3. अशुभ दिनों में लिया गया ऋण
धार्मिक मान्यता है कि मंगलवार को ऋण लेने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे कर्ज का बोझ बढ़ जाता है और उसे चुकाना मुश्किल हो जाता है।
मंगलवार और शनिवार को नमक खरीदना भी अशुभ माना जाता है और इससे आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।
4. घर में वास्तु दोष
घर की पूर्व दिशा में दर्पण रखने से आर्थिक समस्याएँ पैदा हो सकती हैं।
मुख्य द्वार के पास कूड़ेदान रखने से भी कर्ज चुकाने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abpliveHindi]






