Vastu Tips- घर की इस दिशा में शीशा लगाने से बन सकते हैं आप अमीर, जानिए इन दिशाओं के बारे में

दोस्तो हिंदु धर्म वास्तुशास्त्र का बहुत ही महत्व हैं, जिसके प्राचीन विज्ञान का इस्तेमाल कर आप अपने जीवन से नकारात्मकता को दूर कर सकते है और सकारात्मकता लाते हैं, ऐसा ही एक नियम हैं घर की किस दिशा में आप शीशा लगा रहे हैं, दर्पण न केवल प्रकाश को परावर्तित करते हैं, बल्कि घर के भीतर ऊर्जा प्रवाह को भी प्रभावित करते हैं। धन और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में आपकी मदद करता है, आइए जानते हैं घर कि किस दिशा में लगाना चाहिए शीशा- 

1. दर्पण के लिए सर्वोत्तम दिशाएँ: उत्तर और पूर्व

अपने घर की उत्तर या पूर्व दिशा की दीवारों पर दर्पण लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। ये दिशाएँ सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं।

2. दक्षिण दिशा में दर्पण लगाने से बचें

अपने घर की दक्षिण दिशा की दीवार पर कभी भी दर्पण न लगाएं। इससे कलह, आर्थिक तंगी और कर्ज का खतरा बढ़ सकता है। इससे परिवार के सदस्यों की आय में काफी कमी आ सकती है।

3. दक्षिणमुखी दर्पणों का नकारात्मक प्रभाव

दक्षिण दिशा में लगा दर्पण नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है, जिससे सकारात्मकता और शांति का ह्रास होता है। यह न केवल पारिवारिक सौहार्द, बल्कि आपके करियर और व्यवसाय को भी प्रभावित कर सकता है

4. बिस्तर के सामने दर्पण न रखें

दर्पण कभी भी बिस्तर के ठीक सामने या उसके पास नहीं लगाना चाहिए। ऐसा दर्पण प्रगति में बाधा डाल सकता है और दुर्भाग्य ला सकता है, जिससे आपके व्यक्तिगत विकास और खुशी में बाधा आ सकती है।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagranhindi]