Vastu Tips- अगर आप सुख और समृद्धि पाना चाहते हैं, तो करें ये वास्तु उपाय
- byJitendra
- 18 Jun, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि हिंदू धर्म में वास्तुशास्त्र का बहुत अधिक महत्व हैं, जिसके प्राचीन विज्ञान का इस्तेमाल कर आप अपने जीवन से नकारात्मकता को दूर कर सकते हैं, कई बार बहुत मैहनत करें बाद भी हम वित्तिय परेशानियों से जूझ रहे हैं, इसलिए वास्तु उपाय करने चाहिए, कई उपाय प्रदान करता है जो धन को आकर्षित करने और वित्तीय बाधाओं को दूर करने के लिए माना जाता है, आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स

तुलसी का पौधा लगाएं
घर में, विशेष रूप से उत्तर या पूर्व दिशा में एक स्वस्थ तुलसी का पौधा रखने से सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है और धन और सौभाग्य को आकर्षित करता है।
तिजोरी या लॉकर का सही स्थान
अपने लॉकर या तिजोरी को घर की दक्षिण दिशा में रखें। सुनिश्चित करें कि लॉकर का दरवाज़ा उत्तर दिशा की ओर खुलता हो, जिसे धन की दिशा माना जाता है।
नकारात्मकता दूर करने के लिए कपूर जलाएं
रोज़ाना कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा और वित्तीय रुकावटें दूर होती हैं। यह वातावरण को शुद्ध करता है और माना जाता है कि यह शांति, समृद्धि और धन का निरंतर प्रवाह लाता है।

मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं
हर शाम मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है, इससे देवी लक्ष्मी घर में आती हैं और सुख-समृद्धि बढ़ती है।
उत्तर-पूर्व दिशा में फव्वारा स्थापित करें
अपने घर की उत्तर-पूर्व दिशा में एक छोटा, साफ पानी का फव्वारा स्थापित करने से समृद्धि आकर्षित हो सकती है और एक शांत, सकारात्मक वातावरण बन सकता है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [JagranHindi]






