Navratri Special- क्या नवरात्रि के दौरान काले जादू का डर सता रहा हैं, तो इन चीजों से रहे दूर
- byJitendra
- 26 Sep, 2025
दोस्तो हिंदुओं के लिए नवरात्रि का त्यौहार बहुत ही महत्वपूर्ण है, नवरात्रि माता रानी को समर्पित होते है, यह नौ दिवसीय उत्सव बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव मनाता है, इस दौरान लोग माता रानी का आर्शीवाद पाने के लिए व्रत रखते हैं, अनुष्ठान करते हैं और प्रार्थना करते हैं, लेकिन हमारे द्वारा गलती से की गई गलतियां हमें परेशानी मे डाल सकते हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स

1. सड़क पर संदिग्ध वस्तुओं को छूने से बचें
यदि आपको सड़क पर लाल कपड़ा, सुई, नींबू या नारियल पड़ा दिखाई दे, तो उसे न छुएं। ऐसी वस्तुओं का उपयोग अक्सर काले जादू या तांत्रिक अनुष्ठानों में किया जाता है।
2. महिलाओं का सम्मान करें
नवरात्रि नारी शक्ति और दिव्य स्त्रीत्व का उत्सव है। किसी भी रूप में महिलाओं का अनादर करने से बचें, क्योंकि ऐसा करने से देवी दुर्गा के आशीर्वाद का प्रवाह बाधित हो सकता है।
3. प्रसाद के साथ सावधानी बरतें
नवरात्रि के दौरान अजनबियों से सफेद मिठाई या अन्य प्रसाद स्वीकार न करें। ये चीज़ें नकारात्मक ऊर्जा से दूषित हो सकती हैं।

4. निजी सामान उधार देने से बचें
नवरात्रि के दौरान, अपनी निजी वस्तुएँ—जैसे पर्स, कपड़े या रूमाल—दूसरों को न देने की सलाह दी जाती है। इन वस्तुओं का तांत्रिक या नकारात्मक अनुष्ठानों में दुरुपयोग हो सकता है।
5. अपने कपड़ों के चुनाव का ध्यान रखें
नवरात्रि के दौरान काला रंग पहनना अशुभ माना जाता है। यह रंग नकारात्मकता को आकर्षित करता है और सकारात्मक ऊर्जा को अवरुद्ध करता है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewshindi]






