Diwali Special- धन वर्षा के लिए दिवाली पर करें ये वास्तु उपाय, आइए जानें इनके बारे में

दोस्तो हिंदू धर्म में दिवाली सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है, जो कि हर साल कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है और इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। ये त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का महत्व बताता हैं, इस दौरान घरों में खुशी, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में घर में धन वर्षा के लिए विशेष उपाय बताए गए है, आइए जानते हैं इनके बारे में- 

1. धन का आगमन

अपनी तिजोरी या लॉकर घर की उत्तर दिशा में रखें। इससे धन आकर्षित होता है और अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।

2. कर्ज से मुक्ति

कर्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों को अपने आभूषण दक्षिण दिशा में रखने चाहिए। यह उपाय आर्थिक समस्याओं से जल्दी निपटने में मदद करता है।

3. भाग्योदय

महत्वपूर्ण दस्तावेजों को दक्षिण दिशा में रखने से निरंतर प्रगति और सफलता मिलती है। इससे नए अवसर भी बढ़ते हैं और भाग्य का मार्ग खुलता है।

4. मनोकामना पूर्ति

दक्षिण दिशा में कुबेर यंत्र स्थापित करने से भगवान कुबेर प्रसन्न होते हैं। इससे मनोकामनाएँ पूरी होती हैं और समृद्धि आती है।

5. व्यापार में वृद्धि

दिवाली से पहले दक्षिण दिशा में देवी लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें। इससे अटका हुआ धन वापस मिलता है और व्यापार में अच्छा लाभ होता है।

6. गलतियाँ न करें

उत्तर दिशा में कभी भी कूड़ेदान, जूते या चप्पल न रखें। इससे आर्थिक वृद्धि बाधित होती है और घर में नकारात्मकता आ सकती है।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [Jagranhindi]