Jyotish Tips- नए साल में सुख और समृद्धि पाने के लिए करें ये उपाय, जानिए इनके बारे में
- byJitendra
- 22 Dec, 2025
दोस्तो नया साल शुरु होने में बस अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, जिसका काउंटडाउन शुरु हो गया हैं, नया साल अपने साथ नई एनर्जी, नई उम्मीदें और नई शुरुआत लेकर आता है। यह हमारे जीवन में पॉजिटिविटी, समृद्धि और आध्यात्मिक विकास का स्वागत करने का समय होता है। नए साल के पहले ही दिन कुछ पवित्र रीति-रिवाजों का पालन करके आप अपने जीवन में सुख और समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं-

1. धन और समृद्धि का स्वागत करें
ब्रह्म मुहूर्त में उठें, स्नान करें और तांबे के बर्तन से उगते सूरज को जल चढ़ाएं। यह अनुष्ठान धन को आकर्षित करता है और घर में आर्थिक स्थिरता लाता है।
2. कर्ज और वित्तीय तनाव से राहत
अगर आप कर्ज या वित्तीय बोझ से जूझ रहे हैं, तो नए साल के पहले दिन सूर्य देव को जल चढ़ाते समय "ओम सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें। यह अभ्यास बाधाओं को दूर करने और पैसों की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।

3. अपने घर को पॉजिटिव एनर्जी से भरें
नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए नए साल की सुबह अपने घर को अच्छी तरह से साफ करें। मुख्य द्वार को अशोक के पत्तों से बने तोरण से सजाने से घर में पॉजिटिविटी, खुशी और सद्भाव आता है।
4. इच्छाओं की पूर्ति और सफलता
नए साल के पहले दिन भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की एक साथ पूजा करें। इस पूजा को बहुत शुभ माना जाता है और यह इच्छाओं को पूरा करने, बाधाओं को दूर करने में मदद कर सकती है।
5. दान के माध्यम से सौभाग्य को आकर्षित करें
अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े या पैसे दान करें। इस दिन किया गया दान सौभाग्य के द्वार खोलता है, और इसके पॉजिटिव प्रभाव अक्सर बहुत जल्द महसूस होते हैं।






